शिमला ईपीएफ के दफ्तर में सीबीआई की रेड

Spread the love

पंजाब दस्तक डेस्क;  राजधानी शिमला में जहां एक तरफ विधानसभा का सत्र चला हुआ है और विधानसभा का घेराव हो रहा था वहीं दूसरी तरफ ईपीएफ के दफ्तर में सीबीआई के रेड से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने सोमवार शाम कसुम्पटी स्थित ईपीएफ के दफ्तर में एक बड़े अधिकारी से पूछताछ की ओर अपने साथ 5 से अधिक फाइलें लेकर गए हैं और जांच की जा रही है ।

बताया जा रहा है कि इस रेड से ईपीएफ के दफ्तर में हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीम शाम को दफ्तर में पहुंची और सीधे बड़े अधिकारी के कमरे में जाकर पूछताछ करने लगी और उनसे जांच संबंधित फाइलें लेकर चली गई ।सीबीआई की रेड किस संबंध में थी अभी यह जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन ईपीएफ में हुई गड़बड़ियों को लेकर यह जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि लोगों की शिकायतों के बाद सीबीआई ने वहां रेड की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *