युवा कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बेरिगेट फांदकर विधानसभा के गेट तक पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस के साथ हुई झड़प

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा); बढ़ती महंगाई और ओपीएस की बहाली की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया।कार्यकर्तओं ने बेरिगेट फांदकर कर विधानसभा के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ भी झड़प हुई जिसमें युवा कांग्रेस के अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता घायल भी हुए।

युवा कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस विधायक दल नेता मुकेश अग्निहोत्री व विधायक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने का युवाओं से आह्वान किया।

इसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने विधानसभा की तरफ की कूच किया जिस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हुई जिसमें युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी जख्मी हुए।इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को चौड़ा मैदान से खदेड़ दिया और कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *