केजरीवाल के पैर छूने पर भगवंत पर भड़का SFJ,पन्नू बोला- पंजाब की पगड़ी दिल्ली के पैरों में रखी, बदला लेने वाले के लिए इनाम की घोषणा

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेंद्र राणा); पंजाब के सीएम बनने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के भगवंत मान को खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से धमकी मिली है। संस्था के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अरविंद केजरीवाल के पैर छूने पर ऐतराज जताते हुए कहा है कि भगवंत मान ने पूरे पंजाब को केजरीवाल के पैरों में रख दिया है। उन्होंने इसका बदला लेने वाले को 1 लाख डॉलर इनाम देने का एलान किया है।

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 11 मार्च को आप के सीएम प्रत्याशी भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिलने गए थे। वे उन्हें शपथ ग्रहण समारोह का न्योता देने पहुंचे थे।

जहां भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के पैरों को छू कर उनसे आशीर्वाद लिया। सिख फॉर जस्टिस संस्था को इस पर ऐतराज है कि उन्होंने केजरीवाल के पैर क्यों छुए। हालांकि केजरीवाल के पैर छूने के बाद मान गले भी मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *