शिरोमणि अकाली दल का सबसे मजबूत किला ढहा, लांबी से पहली बार हारे प्रकाश सिंह बादल

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस को करारा झटका लगा है. जनता ने इस बार आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा जताया है. आम आदमी पार्टी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है. पंजाब की सबसे सुरक्षित सीट लंबी में भी चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है.

यहां पांच बार के मुख्‍यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार गुरमीत सिंह खुदियां ने करीब 9000 वोटों से हराया. चुनाव से पहले गुरमीत सिंह खुदियां कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी शामिल हुए थे. उन्हें पार्टी ने दूसरी लिस्ट में अपना उम्मीदवार घोषित किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *