शहीदे आजम भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे भगवंत मान

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); नतीजों ने साफ कर दिया है कि भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह की धरती खटकड़ कलां में शपथ लेंगे। पंजाब के लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब मॉडल की बजाए अरविंद केजरीवाल को एक मौका पर ज्यादा भरोसा किया। दूसरी ओर, चरणजीत सिंह चन्‍नी ने आज अपने कैबिनेट की बैठक बुलाई है और आज वह मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देंगे।

आम आदमी पार्टी ने राज्य की 117 में से 92 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की है। हालांकि पार्टी शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी गठजोड़ काे 1997 में हासिल हुई 93 सीटों से एक कम रह गई लेकिन इसे एक सिंगल पार्टी की सबसे बड़ी जीत कहा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *