पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब में मिली करारी हार का ठीकरा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर फोड़ दिया है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पंजाब में हम अमरिंदर सिंह सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल को लेकर सत्ता विरोधी लहर से पार पाने में नाकाम रहे. लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया है.
वहीं सुरजेवाला ने पंजाब में मिली शिकस्त के बाद कहा कि हम सिर्फ चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं. उन्होंने कहा कि हम जीत मिलने तक लड़ना जारी रखेंगे और नई रणनीति के साथ लौटेंगे. उन्होंने कहा, “हम उत्तर प्रदेश, उत्तरराखंड, मणिपुर और गोवा बहेतर चुनाव लड़े लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. हमें सीख लेनी है और कड़ी मेहनत करनी है.”
