सोलन में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा के युवक और युवतियां गिरफ्तार

Spread the love

सोलन(सुरेंद्र राणा); सोलन के पुलिस थाना कंडाघाट के अंतर्गत एक निजी होटल में देह व्यापार करने का मामला सामने आया है। सोलन पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कंडाघाट के अंतर्गत आने वाले नगाली गांव में बने होटल में दबिश दी, जहां पर अवैध देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

एसपी वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिस आधार पर पुलिस ने करीब 10:00 बजे रात को नगाली चायल में रेड की, जहां पर उन्होंने पंजाब और हरियाणा के करीब 12-13 लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, होटल मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, पुलिस ने अंडर सेक्शन 3 प्रिवेंशन ऑफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *