पंजाब दस्तक डेस्क; उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बड़ा बयान दिया है.उन्होंने मतगणना में भारी पैमाने पर धांधली की आशंका जताई है.उनका कहना है कि प्रदेश की कम से कम 70 सीटों पर हार हुए प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया जा सकता है.उन्होंने किसानों से उन जगहों की पहरेदारी करने की अपील की है,जहां वोटिंग के बाद ईवीएम रखी गई हैं.
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुलंदशहर में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही.इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर मतगणना में बेईमानी कराने की आशंका जताई.
टिकैत ने आशंका जताई कि उत्तर प्रदेश में कम से कम 70 सीटें बेईमानी से जिताने की तैयारी की जा रही है.उन्होंने किसानों और अन्य मतदाताओं से अपील की कि वे मतगणना से एक रात पहले से काउंटिंग वाली जगह के आसपास जुटें.अपनी निगरानी में मतगणना कराएं.
