चंडीगढ़ फुटपाथ साइकिल रेहड़ी फड़ी वर्कर यूनियन के चुनाव सम्पन्न, राम मिलन गौड़ को 27 बार चुना गया प्रधान

Spread the love

चंडीगढ़(सुरेन्द्र राणा); चंडीगढ़ फुटपाथ साइकिल रेहड़ी फड़ी वर्कर यूनियन के चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। राम मिलन गौड को 27 वीं बार प्रधान चुना गया है। महासचिव रामपाल कैसियर रमेश चंद, उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद ,ज्वाइंट सेक्रेट्री कैलाश राव, सेक्रेटरी चेतन, मीडिया सलाहकार पाटन दिन गुप्ता, सेक्रेटरी इंदर देव ठाकुर, उपाध्यक्ष महेंद्र पाल कश्यप सलाहकार स्वामीनाथ, प्रचार प्रसार सचिव चित्र नारायण शाह, चेयरमैन विजय कपूर एग्जैक्ट कमेटी मेंबर में राधेश्याम जसवीर कौर मोहनलाल राजेंद्र प्रसाद और गुड़िया देवी चुनी गई।

यूनियन के अध्यक्ष राम मिलन गौड ने बताया कि चंडीगढ़ नगर निगम अपने आप वेंडरों के चुनाव के नाम पर सिलेक्शन कर रही है और जो यूनियन के मेंबर थे 6 लोगों का नाम नॉमिनेशन से कैंसिल कर दिया। इस विषय को लेकर यूनियन कोर्ट में गई है जो भी फैसला होगा 5 तारीख तक पता लग जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम ने सही दिशा निर्देश नहीं किया तो 24 मार्च को यूनियन नगर निगम का घेराव करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *