हरदेव सिंह उभा भाजपा नेता मोहाली

मोहाली सियासत में गूंजा हरदेव सिंह उभा का नाम: 2027 के रण में भाजपा के सबसे मजबूत ‘सरदार व ओबीसी चेहरा’ के रूप में उभरे, आरडब्ल्यूए और शहरवासियों ने बुलंद की आवाज

Spread the love

​सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक
​मोहाली। वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही मोहाली विधानसभा क्षेत्र (हलका नंबर-53) का सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। क्षेत्र की नब्ज पहचानने वाले जमीनी नेताओं की कतार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हरदेव सिंह उभा एक ऐसे बेदाग, असरदार और सर्वमान्य चेहरे के रूप में उभर कर सामने आए हैं, जिनकी चर्चा आज शहर के हर वार्ड, हर गली और हर चौराहे पर हो रही है। हाल ही में अपनी धर्मपत्नी एवं वार्ड नंबर-41 की लोकप्रिय पार्षद गुरप्रीत कौर उभा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग से हुई उनकी विशेष मुलाकात ने मोहाली के राजनीतिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है।


​गुरमुख एवं पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंध रखने वाले हरदेव सिंह उभा की सबसे बड़ी पहचान उनका बेहद मिलनसार, कोमल स्वभाव और हर किसी के सुख-दुख में सबसे पहले खड़े रहने वाला व्यक्तित्व है। मोहाली के विभिन्न वार्डों के निवासियों, सामाजिक संस्थाओं और कई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों का दो-टूक कहना है कि उन्होंने उभा को हमेशा बिना किसी भेदभाव के आम लोगों के बीच रहकर जनसेवा करते देखा है। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और स्थानीय संगठनों का मानना है कि मोहाली की सियासत में उभा एकमात्र ऐसे सशक्त ‘सरदार और ओबीसी चेहरा’ हैं, जिनमें हर वर्ग को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता है। लोगों के बीच यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है कि यदि पार्टी हाईकमान ऐसे जमीनी, सुलझे हुए और समर्पित नेता को टिकट देता है, तो मोहाली सीट पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत को कोई नहीं रोक सकता।


​पिछले 29 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से अटूट रूप से जुड़े हरदेव सिंह उभा का विराट संगठनात्मक अनुभव उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बूथ और मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी की जड़ों को सींचने में दिन-रात एक किया है। अपने लगभग तीन दशकों के गौरवशाली राजनीतिक सफर में वे भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव, युवा मोर्चा और किसान मोर्चा जैसे अहम पदों पर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवा चुके हैं। अपनी धर्मपत्नी पार्षद गुरप्रीत कौर उभा के साथ मिलकर उन्होंने वार्ड नंबर-41 और आसपास के इलाकों में विकास कार्यों की जो मिसाल कायम की है, उसकी पूरे मोहाली में खुले दिल से सराहना हो रही है।
​राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से भेंट के दौरान उभा ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि तरुण चुग जी का लंबा राजनीतिक अनुभव और कुशल मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव संजीवनी का काम करता है।


​मोहाली हलका-53 से अपनी दावेदारी और शहरवासियों से मिल रहे अपार जनसमर्थन पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए हरदेव सिंह उभा ने कहा, “मोहाली की जनता, विभिन्न आरडब्ल्यूए और स्थानीय संगठनों द्वारा जो स्नेह और विश्वास मुझ पर जताया जा रहा है, मैं उसका सदैव ऋणी रहूंगा। यदि पार्टी हाईकमान मुझे इस योग्य समझता है और मोहाली की जनता का आशीर्वाद साथ रहता है, तो मैं 2027 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की सेवा के लिए मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार हूं। साथ ही, एक अनुशासित सिपाही के नाते शीर्ष नेतृत्व का हर आदेश मुझे शिरोधार्य रहेगा और पार्टी जिस भी उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी, उसकी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा।”


​देश-दुनिया, पंजाब और मोहाली की हर बड़ी, सियासी और बेबाक खबर सबसे पहले देखने और पढ़ने के लिए हमारे चैनल ‘पंजाब दस्तक’ को अभी सब्सक्राइब (Subscribe) करें। सोशल मीडिया पर ताजा अपडेट्स पाने के लिए हमारे फेसबुक (Facebook) पेज को फॉलो और लाइक करना न भूलें। जनहित से जुड़ी हर आवाज और हर खबर के लिए जुड़े रहें और देखते रहें — पंजाब दस्तक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *