हिमाचल सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने 5% DA और एरियर पर CM सुक्खू का आभार जताया

हिमाचल प्रदेश सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने 5% DA और एरियर भुगतान पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का जताया आभार

Spread the love

​पंजाब दस्तक / काजल (वरिष्ठ पत्रकार)
शिमला
: हिमाचल प्रदेश सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा चतुर्थ श्रेणी (Class IV) कर्मचारियों के लिए 5% महंगाई भत्ता (DA) प्रदान करने तथा लंबित पे-एरियर के भुगतान की घोषणा पर प्रदेश सरकार का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
​सचिवालय संघ के पदाधिकारियों ने साझा बयान जारी करते हुए कहा कि महंगाई भत्ते में वृद्धि और एरियर के भुगतान से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों को भी बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रदेश सरकार की सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता को दर्शाता है। लंबे समय से आर्थिक लाभ की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों के लिए यह निर्णय बेहद उत्साहवर्धक है।


​लंबित मांगों पर भी शीघ्र कदम उठाने की मांग
​मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करने वालों में हिमाचल प्रदेश सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री संदीप सिंह, महासचिव श्री नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय और सलाहकार श्री जसवंत सिंह सहित संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे। संघ के नेताओं ने आशा व्यक्त की कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सकारात्मक निर्णय लेगी।


​इसके साथ ही सचिवालय चतुर्थ श्रेणी संघ ने आग्रह किया कि कर्मचारियों का शेष देय महंगाई भत्ता (DA) तथा अन्य लंबित वित्तीय लाभ प्रदान करने की दिशा में भी सरकार शीघ्र आवश्यक कदम उठाए, ताकि बढ़ती महंगाई के दौर में कर्मचारियों को और अधिक राहत मिल सके। संघ ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों की जायज मांगों पर उचित और हितकारी निर्णय लेती रहेगी।
​सचिवालय चतुर्थ श्रेणी संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह एवं महासचिव नरेंद्र कुमार ने पंजाब दस्तक को यह जानकारी प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं प्रदेश सरकार का पुनः हृदय से आभार व्यक्त किया।


​पंजाब दस्तक — आपका अपना चैनल, सच की आवाज़!
प्रदेश की हर बड़ी और सच्ची खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल, फेसबुक पेज को फॉलो, सब्सक्राइब और शेयर करें, तथा हमारी वेबसाइट को लाइक और शेयर करें। देखते रहिए पंजाब दस्तक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *