पंजाब दस्तक, ब्यूरो:
वार्ड नंबर 41 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार गुरप्रीत कौर उभा की शानदार जीत के बाद पूरे क्षेत्र में धन्यवाद दौर शुरू हो चुका है। इस ऐतिहासिक जीत के उपरांत विजयी उम्मीदवार मैडम गुरप्रीत कौर उभा और हरदेव सिंह उभा ने वार्ड के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों, सोसायटियों और क्षेत्रों के मतदाताओं का दोनों हाथ जोड़कर तहे दिल से स्वागत और धन्यवाद किया है।

वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र राणा द्वारा ‘पंजाब दस्तक’ पर पहले 5 दिनों से चलाई गई ‘नंबर वन’ की मुहिम पर मुहर लगाने वाली इस जीत का जश्न आज पूरे क्षेत्र में साफ देखा जा सकता है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों ने मिलकर रचा इतिहास
जीत की अधिकारिक घोषणा के बाद मैडम गुरप्रीत कौर उभा और हरदेव सिंह उभा ने विशेष तौर पर गांव संभलकी, नानू माजरा, वेव स्टेट (Wave Estate) और इसके साथ लगते जितने भी क्षेत्र और पॉकेट्स हैं, जहाँ-जहाँ से भी वोटर्स ने इस लोकतंत्र के पर्व में भाग लिया, उन सभी का आभार जताया। नेतृत्व ने कहा कि चाहे गांव के लोग हों या सोसायटियों के निवासी, सभी ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भाजपा की साफ-सुथरी व ईमानदार छवि को अपना पूरा समर्थन दिया।
दोनों हाथ जोड़कर जताया आभार
जीत की खुशी साझा करते हुए नेतृत्व ने भावुक होकर कहा:
”हम गांव संभलकी, नानू माजरा, वेव स्टेट और आसपास के तमाम क्षेत्रों के एक-एक वोटर का दोनों हाथ जोड़कर, सिर झुकाकर दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं। यह जीत आप सभी के अटूट विश्वास की जीत है। गांव के लोगों और शहरी क्षेत्र के निवासियों ने जिस तरह से खुलकर समर्थन दिया, उसने हमें एक नई ऊर्जा दी है।”
आरडब्ल्यूए प्रधान मनोज शर्मा और गुलशन सूद की मेहनत को सराहा
इस मौके पर आरडब्ल्यूए (RWA) के प्रधान मनोज शर्मा, जिन्होंने दिन-रात एक कर घर-घर जाकर एक-एक वोट मांगा था, और वरिष्ठ नेता गुलशन सूद जी की पूरी टीम की मेहनत की भी सराहना की गई।
भाजपा टीम और उभा परिवार ने एक बार फिर संकल्प दोहराया कि वे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के नारे पर चलते हुए भारत सरकार की हर एक कल्याणकारी योजना को वेव स्टेट और संभलकी, नानू माजरा सहित पूरे वार्ड के हर घर तक पूरी जान लगाकर पहुंचाएंगे और क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात काम करेंगे।
