निकायचुनाव में बंपर वोटिंग, 72% मतदानः नगर परिषद-पंचायत की काउंटिंग शुरू; कुछ देर में रिजल्ट, 4 निगम की एवं स्ट्रांग-रूम को शिफ्ट, चम्बा में वोट देने जा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश के 51 नगर निकायों लगभग 72 फीसदी लोगों ने मतदान किया। स्टेट इलेक्शन कमीशन के अनुसार- कुछ पोलिंग स्टेशन से अभी लेटेस्ट रिपोर्ट आनी है। लिहाजा मतदान प्रतिशत अभी ओर बढ़ेगा। यह रिकॉर्ड पोलिंग हो सकती है। साल 2021 में 73 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। इस बार यह आंकड़ा 75 फीसदी से अधिक हो सकता है।

वोटिंग खत्म होने के बाद चार नगर निगम (सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला) की एवं को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किया जा चुका है, जबकि 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में काउंटिंग शुरू हो गई। कुछ देर में रिजल्ट आने शुरू होंगे, जबकि 4 नगर निगम की मतगणना 31 मई को होगी।प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 16%, 11 बजे तक 33%, दोपहर एक बजे तक 49% और दोपहर तीन बजे तक लगभग 72% से अधिक लोगों ने मतदान किया। मंडी के मॉडल पोलिंग बूथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बुजुर्गों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शिमला के रामपुर में एनसीसी कैडेट्स परेड करते हुए दिव्यांग मतदाता को लेकर मतदान केंद्र पर लेकर पहुंचे।राज्य में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कुछ निकायों लोगों ने बढ़चढ़ मतदान किया। वहीं चंबा टाउन में वोट देने जा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग अंजन शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कई जगह बुजुर्गों मतदाताओं के लिए खास इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *