आउटसोर्स कर्मचारियों ने घेरा वेरका प्लांट, मोहाली में वादाखिलाफी करने पर भडक़े मुलाजिम, जमकर किया प्रदर्शन

Spread the love

मोहाली, सुरेंद्र राणा: वेरका मोहाली प्लांट और पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आए हज़ारों आउटसोर्स कर्मचारियों ने आज प्रदेश अध्यक्ष पवनदीप सिंह की अध्यक्षता में मोहाली प्लांट को पूरी तरह से घेर लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान, कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और वेरका प्रबंधन के खिलाफ ज़ोरदार नारे लगाए और अपनी एकमात्र मुख्य मांग रखी कि सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को तुरंत विभाग में शामिल किया जाए और स्थायी किया जाए। पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवनदीप सिंह ने कहा कि चुनावों से पहले, मौजूदा सरकार ने गारंटी दी थी कि सत्ता में आने के बाद पंजाब में किसी भी कच्चे कर्मचारी को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगाए लेकिन आजए कई साल बीत जाने के बाद भीए सरकार अपने वादों से पूरी तरह मुकर गई है। पवनदीप सिंह ने आउटसोर्सिंग नीति को कर्मचारियों के लिए घातक बताया और कहा कि यह व्यवस्था केवल ठेकेदारों का पेट भरने के लिए बनाई गई है।जबकि दिन रात काम करने वाले कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने वेरका प्रबंधन पर तीखा हमला किया और कहा कि प्रबंधन ने बैठकों के नाम पर बहाने बनाकर कर्मचारियों को हमेशा गुमराह किया है और प्लांट स्तर की जायज़ मांगों को जानबूझकर नजऱअंदाज़ किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक स्थायीकरण की अधिसूचना जारी नहीं हो जातीए तब तक यह विरोध प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। यदि सरकार और प्रबंधन तुरंत कोई ठोस समाधान नहीं निकालते हैं, तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज़ किया जाएगा और राज्य स्तरीय सडक़ नाकाबंदी करने की धमकी दी।चेतावनी दीकर्मचारियों ने शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक स्थायीकरण की अधिसूचना जारी नहीं हो जातीए तब तक यह विरोध प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। यदि सरकार और प्रबंधन तुरंत कोई ठोस समाधान नहीं निकालते हैं, तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज़ किया जाएगा और राज्य स्तरीय सडक़ नाकाबंदी की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *