भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हमीरपुर में हवन यज्ञ, राजपूत सभा ने दिए समाज को एकता के संदेश

Spread the love
  • हमीरपुर, सुरेन्द्र राणा: राजपूत कल्याण सभा और राजपूत महासभा, हमीरपुर की ओर से समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को भगवान श्री परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। उन्होंने अन्याय, अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन हमें सत्य, साहस, त्याग और धर्म के प्रति अटूट आस्था की प्रेरणा देता है। वे ब्राह्मण होते हुए भी क्षत्रिय तेज के प्रतीक रहे और समाज में संतुलन एवं न्याय की स्थापना के लिए जीवन समर्पित किया। जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण समिति के सदस्यों जय चंद, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, राकेश शर्मा, दिले राम, सुदेश शर्मा, कमल देव, सरदारी लाल चांगरा, अजय शर्मा, सतपाल, कमल लखनपाल, संतोष शर्मा, अलंकृत, गौरीष, अनिल सहित दर्जनों सदस्यों ने हमीरपुर उप मंडल के अपर कोहली गांव में भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया। इस मौके पर गौ पूजन सहित भव्य हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष एवं राजपूत महासभा के जिला महासचिव जोगिंदर ठाकुर इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उनके साथ सभा के पैटर्न यशपाल मन्हास, प्रदीप ठाकुर और महिंद्र भारद्वाज मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस पावन अवसर पर राजपूत कल्याण सभा एवं महासभा समाज के सभी वर्गों से आह्वान करती है कि हम भगवान परशुराम जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में भाईचारे, एकता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाएं। पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान परशुराम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *