शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में चुनाव रोस्टर जारी होने के बाद अब कभी भी चुनावी दंगल की तिथि तय हो सकती है। प्रदेश भर में होने वाले चुनावी दंगल के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों में वार्ड सदस्यों से लेकर उपप्रधान, प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों के लिए 115 चुनाव चिन्ह अधिसूचित कर दिए गए हैं। इनमें अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में अलग से 15 चुनाव चिन्ह अधिसूचित किए हैं। वहीं, नगर पालिका के चुनाव के लिए 20 चुनाव चिन्ह अधिसूचित किए गए हैं। पंचायतीराज संस्थाओं के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव चिन्ह उम्मीदवारों को आबंटित कर दिए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने भी पंचायत के वार्ड सदस्यों से लेकर जिला परिषद सदस्यों के लिए 20-20 चुनाव चिन्ह अधिसूचित किए हैं।,लेकिन उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने पर 15 अतिरिक्त चुनाव चिन्ह भी साथ ही में अधिसूचित किए गए हैं।
बीडीसी के लिए
प्रदेश में बीडीसी सदस्य लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्ह अधिसूचित किए हैं। इनमें सेब, चढ़ता सूरज, रेडियो, बल्ला, सीढ़ी, कार, कुर्सी, पतंग, वायुयान, छत का पंखा, नगाड़ा, मोमबत्ती, हॉकी और गेंद, शीशे का मर्तवान, ग्लोब, चम्मच, तरबूज, गुब्बारा, फावड़ा व मैच बॉक्स पर मोहर लगाकर बीडीसी का चुनाव होगा।अतिरिक्त चुनाव चिह्नपंचायतीराज संस्थाओं के लिए अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले ही 15 चुनाव चिन्ह अधिसूचित किए हैं। इसमें चारपाई, पेन, छड़ी, फूलों की टोकरी, फावड़ा और बेलचा, दो तलवारें और ढाल, खिडक़ी, ऊन, स्लेट, डोली, ब्रीफकेस, लेडी पर्स, फ्रॉक, ब्रशव नल शामिल हैं।
