प्रदेश में इस सप्ताह भी बरसते रहेंगे मेघ

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: प्रदेश में बदलते मौसम के बीच शनिवार को अटल टनल रोहतांग, लाहुल घाटी सहित अन्य ऊंचे इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी रहा। मौसम में आए बदलाव से लाहुल से लेकर कुल्लू में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में सुबह से बादल छाए रहे। कहीं कहीं बीच में हल्की धूप भी खिली।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11, 12, 16 और 17 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस बढऩे की संभावना है। अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 4-5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस बढऩे की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें, तो ऊना में 29.6, नाहन 26.0, सोलन 25.0, कांगड़ा 24.9, मंडी में 24.8, शिमला 18.4, मनाली 15.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।न्यूनतम तापमानशिमला में न्यूनतम तापमान 9.5, सुंदरनगर 11.9, भुंतर 9.6, कल्पा 2.4, ऊना 12.6, नाहन 10.3, पालमपुर 11.0, सोलन 10.5, मनाली 5.2, कांगड़ा 13.6, मंडी 13.3, बिलासपुर 14.0, जुब्बड़हट्टी 11.4, कुकुमसेरी 0.9, बरठीं 11.8, पांवटा साहिब 15.0, सराहन 7.5, देहरागोपीपुर 14.0 व ताबो में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, पिछले 24 घंटों में कई स्टेशनों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *