वेव एस्टेट सेक्टर 85: एस.एस. ढिल्लों और ‘RWA ऑल ब्लॉक्स’ का बड़ा ऐलान; स्विट्जरलैंड और हार्मनी पार्क की तरह सुंदर बनेगा वेव एस्टेट

Spread the love


​ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा:मोहाली, वेव एस्टेट (सेक्टर 85): वेव एस्टेट सेक्टर 85 के वेव गार्डन क्लब हाउस में आज ‘RWA ऑल ब्लॉक्स’ की नई कार्यकारिणी द्वारा आयोजित मेगा मेडिकल कैंप न केवल स्वास्थ्य जांच का केंद्र रहा, बल्कि यह वेव एस्टेट के भविष्य को संवारने की गूंज भी बना। ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी एस.एस. ढिल्लों के मार्गदर्शन में 1500 से अधिक परिवारों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
​”काम ही पूजा है”: कार्यकारिणी का संकल्प
​पूरी कार्यकारिणी ने एक सुर में दोहराया कि उनके लिए “काम ही पूजा है” (Work is Worship)। एस.एस. ढिल्लों, प्रधान बलजीत सिंह और महासचिव प्रभुजीत सिंह बजाज ने कहा कि वे पूरी लगन और निष्ठा के साथ सोसाइटी की सेवा में समर्पित हैं। कार्यकारिणी ने निवासियों से अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक मेंटेनेंस का भुगतान नहीं किया है, वे तुरंत 6.60 के हिसाब से ऑनलाइन जमा करवा दें ताकि इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जा सके और विकास कार्यों में तेजी आए।
​पार्क नंबर 12 और अन्य पार्कों का कायाकल्प: हार्मनी पार्क जैसा विजन
​मैनेजमेंट के साथ संबंधों और विकास पर कार्यकारिणी ने अपना विजन साझा करते हुए कहा:
​पार्कों का सुंदरीकरण: कार्यकारिणी का लक्ष्य है कि जैसे ही गेट नंबर 1 से अंदर घुसते हैं, वेव एस्टेट का नजारा स्विट्जरलैंड जैसा भव्य हो। विशेष रूप से पार्क नंबर 12 और अन्य सभी पार्कों को हार्मनी पार्क की तर्ज पर बेहद सुंदर और हरा-भरा विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्क वैसे ही होने चाहिए जैसे हार्मनी पार्क की सुंदरता है।
​सुरक्षा और स्टाफ की कमी: कार्यकारिणी ने चिंता जताई कि वेव एस्टेट में मालियों और सिक्योरिटी गार्ड्स की भारी कमी हो गई है। पहले यहाँ 60 से 65 गार्ड होते थे, जिनकी संख्या अब बहुत कम हो गई है।
​मुस्तैद सुरक्षा: आवारा कुत्तों और बाहरी तत्वों को रोकने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स को डंडों आदि से लैस किया जाएगा ताकि वे प्रभावी ढंग से गश्त कर सकें और निवासियों को सुरक्षित महसूस कराएं।
​’डेल वर्ल्ड’ के साथ मिलकर करेंगे काम
​कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया:
​”हम वेव एस्टेट मैनेजमेंट और डेल वर्ल्ड (Del World) के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। यदि मैनेजमेंट विकास के लिए एक कदम बढ़ाएगी, तो हम दो कदम आगे बढ़ेंगे। हमारा लक्ष्य है कि वेव एस्टेट को मोहाली की नंबर 1 सोसाइटी बनाया जाए।”
​सभी ब्लॉक्स की एकता का संकल्प
​महासचिव प्रभुजीत सिंह बजाज और पूरी कार्यकारिणी ने विश्वास दिलाया कि वे ए, बी, सी और डी—सभी ब्लॉक्स के निवासियों की समस्याओं को समान रूप से उठाएंगे। उन्होंने सभी से एकजुट रहने की अपील की ताकि वेव एस्टेट को एक भव्य और सुरक्षित रेजिडेंशियल एरिया बनाया जा सके।
​भव्य आयोजन की प्रशंसा
​वेव गार्डन क्लब हाउस में डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी से लोगों की जांच की। एस.एस. ढिल्लों ने शानदार प्रोग्राम के सफल होने पर सभी निवासियों, डॉक्टरों और कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *