हमीरपुर पहुंचे प्रधानमंत्री के परिजन, शहर में आम लोगों की तरह की खरीददारी, दियोटसिद्ध मंदिर में टेका माथा

Spread the love

हमीरपुर, काजल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रह्लाद मोदी सपरिवार इन दिनों हिमाचल भ्रमण पर हैं। हमीरपुर भ्रमण के दौरान प्रह्लाद मोदी ने दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल की जनता भी देवतुल्य है। यहां के अतिथ्य सत्कार से अभिभूत श्री मोदी ने कहा कि हिमाचल आने का बार-बार मन करता है। अखिल भारतीय गोसेवा संगठन के प्रमुख रहे सुनील शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की तरह प्रह्लाद भी विनम्रता की प्रतिमूर्ति हैं। सुनील ने कहा कि जब प्रह्लाद मोदी उनके घर नाल्टी पहुंचे, तो मुझे यह जरा भी आभास नहीं हुआ कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के भाई आए हैं। मोदी परिवार ने हमीरपुर शहर में आम लोगों की तरह बाजार में भ्रमण भी किया।

हमीरपुर शहर में स्थित स्वागत इंटर प्राइजेस के यहां उन्होंने खरीदारी भी की। स्वागत इंटरप्राइजेस के मालिक सतपाल शर्मा और विपिन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरह ही परिवार के व्यवहार और वाणी में सौम्यता झलकती है, यह उनके लिए भी गर्व के पल हैं कि इतने बड़े लोग उनके यहां पधारे। अब मोदी परिवार शिमला के भ्रमण पर हैं। एक-दो दिन ने वे गुजरात लौटेंगे। पीएम मोदी के चार भाई सोमाभाई मोदी, अमृतभाई मोदी, प्रह्लाद मोदी और पंकज मोदी हैं। उनकी एक बहन भी हैं, जिनका नाम वासंतीबेन मोदी है। प्रह्लाद मोदी के साथ उनकी बेटी सोनल मोदी, दामाद और अन्य स्वजन आए हैं। पीएम मोदी की भतीजी सोनल मोदी ने बताया कि हमने सपरिवार माता बगलामुखी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि सुनील शर्मा ने जो अतिथ्य सत्कार दिया है, उसके लिए आभारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *