शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस सरकार ने जिला उपायुक्त को रोस्टर ने पांच फीसदी तक बदलाव के संबंध में नोटिफिकेशन जारी की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पंचायत चुनावों को टालने की कोशिश कर रही है। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार चुनाव टालने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रही है और मुख्यमंत्री अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि चुनावों से जुड़े आरक्षण रोस्टर में जानबूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बैक डेट से नोटिफिकेशन जारी कर नियमों में बदलाव करने की कोशिश कर रही है, जो पूरी तरह गलत है।उन्होंने यह भी कहा कि जिला उपायुक्तों को आरक्षण रोस्टर में 5 प्रतिशत तक बदलाव करने की अनुमति देना उचित नहीं है और इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को विधानसभा के भीतर भी जोर-शोर से उठाया जाएगा।
