कुल्लू में भू-स्खलन से 35 सडक़ें बंद, लाहुल-मनाली में बर्फबारी; 216 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Spread the love

कुल्लू, काजल:जिला कुल्लू में लगातार बदलते मौसम ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ताजा बर्फबारी और बारिश के चलते पहाड़ों के गिरने का सिलसिला तेज हो गया है। इससे कई स्थानों पर भू-स्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इसका सीधा असर सडक़ यातायात और आम जनजीवन पर पड़ा है। शुक्रवार सुबह से जारी तेज बारिश देर शाम तक लगातार जारी रही। पहाड़ों से भारी मलबा गिरने के चलते अब तक जिला की 35 सडक़ें बंद पड़ी हैं। 216 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप हो चुके हैं। जिस कारण से अनेक गांवों में अंधेरा छा गया है। इसी के साथ मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई है। जहां पर नेशनल हाई-वे मनाली लेह की बात करें, तो यह भी किसी खतरे से कम नहीं है।

यहां डोलूनाला के पास पहाड़ी से बीच बीच में पत्थर गिर रहे हैं। अभी वाहनों की आवाजाही नेहरूकुंड तक ही हो पा रही है। आगे भी भारी बर्फबारी के चलते रास्ते बंद पड़े हैं। खासकर पलचान, धुंधी और सोलंगनाला के आसपास हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। आनी, बंजार, सैंज और निरमंड क्षेत्र की संपर्क सडक़ें भी भू-स्खलन के कारण बाधित हुई हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।अटल टनल के पास तीन फुट से ज्यादा बर्फबारीलगातार बारिश व बर्फबारी के चलते एक बार फिर अटल टनल के मुख्य दर पर तीन फुट से अधिक बर्फबारी अभी तक गिर चुकी है। ऐसे में बाहरी राज्यों से घूमने आए सैलानी भी मनाली तक ही सीमित रह गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *