भाजपा पर CM सुक्खू का पलटवार बोले बिना तथ्यों के आरोपों लगा रहा विपक्ष, जयराम लड़ रहे अस्तित्व की लड़ाई, CM ने व्यवसायिक LPG संकट पर जताई चिंता, अनुपूरक बजट में व्यवस्था परिवर्तन का किया दावा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज भाजपा के द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी पर बिना तथ्यों के आरोप लगाने का आरोप लगाया है। सीएम सुक्खू ने स्पष्ट कहा कि अगर भाजपा नेताओं के पास कोई ठोस सबूत हैं, तो उन्हें विधानसभा के पटल पर रखा जाना चाहिए।मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर अपने अस्तित्व की लड़ाई बढ़ रहे हैं भाजपा वोटो में बटी हुई है। हर बार में आरोप लगाकर कुछ साबित करना चाहते हैं। उन्हें तथ्यों के साथ बात रखनी चाहिए।वहीं सीएम ने प्रदेश में कमर्शियल LPG की कमी को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से बातचीत जारी है। उन्होंने माना कि गैस की कमी का असर प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है, जिसे जल्द सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेशअनुपूरक बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बड़े प्रोजेक्ट्स में निवेश कर रही है और नए प्रोजेक्ट्स को 30 फीसदी राशि के साथ शुरू किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं RDG बंद होने से प्रदेश को आर्थिक नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने शिपकी-ला के रास्ते तिब्बत के साथ व्यापार शुरू होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। किन्नौर में अब तक करीब 50 हजार पर्यटक पहुंच चुके हैं, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबार को बड़ा फायदा मिल रहा है। भविष्य में इसे और ज्यादा पर्यटन कारोबार को फायदा होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *