पंजाब दस्तक के लिए हमीरपुर से वरिष्ठ पत्रकार उमांशी राणा की विशेष रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ‘मिशन एक्सीलेंस’ के तहत एक बड़ा धमाका किया है। प्रदेश के 151 सरकारी स्कूलों को अब आधिकारिक तौर पर CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की मान्यता मिल गई है। इस ऐतिहासिक बदलाव को जमीन पर उतारने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने 600 JBT (Junior Basic Teacher) पदों की सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
भर्ती और श्रेणीवार पदों का पूरा ब्यौरा (पोस्ट कोड-26015):
राज्य चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती ‘स्टेट कैडर’ के आधार पर होगी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 06 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
श्रेणीवार पद: सामान्य वर्ग 230 पद, अनुसूचित जाति 125 पद, ओबीसी 95 पद, ईडब्ल्यूएस 70 पद, अनुसूचित जनजाति 30 पद, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित व अन्य 50 पद।
जिलावार पदों की स्थिति (संभावित आवंटन):
शिक्षा विभाग की नई नीति के तहत पदों का वितरण इस प्रकार है: कांगड़ा 110 पद, मंडी 95 पद, शिमला 85 पद, सिरमौर 65 पद, चंबा 60 पद, सोलन 50 पद, ऊना 45 पद, हमीरपुर 40 पद, कुल्लू 30 पद, बिलासपुर 10 पद, जनजातीय क्षेत्र (किनौर/लाहौल-स्पीति) 10 पद।
उमांशी राणा का विशेष विश्लेषण:
”सरकार का यह कदम केवल रोजगार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी स्कूलों को निजी कॉन्वेंट स्कूलों के समकक्ष खड़ा करने की एक बड़ी कोशिश है। विशेष रूप से शिमला शहर के GSSS लालपानी जैसे स्कूलों को ‘लीड स्कूल’ बनाकर वहां आधुनिक सुविधाएं और CBSE पाठ्यक्रम लागू करना मील का पत्थर साबित होगा। हमीरपुर चयन आयोग इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए तैयार है।”
महत्वपूर्ण लिंक: पात्र अभ्यर्थी कल से hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
