एपस्टीन से जुड़े नए खुलासे में ट्रंप का नाम, महिला ने लगाया किशोरावस्था में शोषण करने का आरोप

Spread the love

न्यूयार्क। एपस्टीन फाइल्स को लेकर हुआ ताजा खुलासा अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। इसमें एक महिला ने ट्रंप पर किशोरावस्था में उसका यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। अमरीकी न्याय विभाग ने इस मामले में महिला के साक्षात्कार को तीन भाग में जारी किया है, जिसमें महिला ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। यह खुलासा न्याय विभाग की तरफ से ऐसे समय पर किया गया है, जब डेमोक्रेट्स उस पर राष्ट्रपति से जुड़ी सामग्री छिपाने का आरोप लगा रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े कई दावे किए गए हैं।महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि जब वह 13 से 15 वर्ष की थी, तो एपस्टीन एक बार उसे न्यूयार्क या न्यूजर्सी ले गया था। वहां एक बड़ी इमारत में उसकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से हुई थी। बयान के अनुसार कथित यौन शोषण से पहले ट्रंप ने कमरे में मौजूद सभी लोगों को बाहर जाने के लिए कहा। महिला ने अपना बचाव करते हुए ट्रंप को काट लिया, जिसके बाद लोग कमरे में आ गए। महिला ने बताया कि इसके बाद ट्रंप दो बार फिर उससे मिले, लेकिन उसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *