नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत, कृष्णानगर के जंगल से शव बरामद

Spread the love

हमीरपुर, ओमांश: पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले कृष्णानगर क्षेत्र के जंगल में युवक का शव बरामद हुआ है। मौत का कारण नशे की ओवरडोज़ मानी जा रही है। शव के पास से पुलिस को नशीली दवाएं भी मिली हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया है तथा मामले में आगामी छानबीन की जा रही है। पुलिस मृतक का ब्लड सैंपल नशे की पुष्टि के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी। पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही बिसरा भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। युवक (31) निवासी खग्गल जिला हमीरपुर का शव जंगल में शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे मिला है। किसी ने इसे बेसुध अवस्था में पड़े हुए देखा तथा पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया गया। इस दौरान इसके पास से नशीली दवाइयां भी मिली हैं। माना जा रहा है कि इन नशीली दवाइयों की ओवरडोज़ से ही इसकी मौत हुई होगी। मृतक अपने परिजनों का इकलौता बेटा था। उसकी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। इकलौते बेटे की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *