मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी,सात शहरों में पारा 30 डिग्री पार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश में गत दिनों से खिल रही तेज धूप के कारण अब ज्यादातर क्षेत्र तपने लगे हैं। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री तक बढ़ गया है। राज्य के सात से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है और मार्च माह में अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में भी राज्य में और तपिश बढऩे के आसार दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग शिमला से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में छह मार्च को मौसम साफ बना रहेगा, सात मार्च को राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है।

वहीं नौ से 11 मार्च तक जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते नौ मार्च को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं 10 मार्च को राज्य के मध्यवर्ती और अधिक उंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर 11 मार्च को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है। न्यूनतम तापमान की बात करें, तो राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 10.3, भुंतर 10.9, कल्पा 14.8, धर्मशाला 8.4, ऊना 6.1, नाहन 5.1, केलांग -12.8, पालमपुर 11.0, सोलन 9.4, मनाली 10.8, कांगड़ा 11.1, मंडी 10.8 बिलासपुर में 11.0 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

इन शहरों में अधिकतम तापमान

शिमला में 25.2, सुंदरनगर 33.3, भुंतर 31.8, कल्पा 24.0, धर्मशाला 29.0, ऊना 32.2, नाहन 27.8, सोलन 31.5, मनाली 25.2, कांगड़ा 33.0, मंडी 33.6, डलहौजी 24.3, जुब्बड़हट्टी में 28.0 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

तापमान में आएगा बदलाव

अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम में धीरे-धीरे दो-तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके बाद ऊंचे पहाड़ों और आसपास के मध्य पहाड़ी भागों को छोडकऱ अगले दो-तीन दिनों में तापमान में दो से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *