शिमला पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा हत्यारा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; शिमला पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा मर्डर का आरोपी एंकर—- जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र से एक संदिग्ध हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना ठियोग में BNS की धारा- 103(1) तहत ग्राम जराई से जुड़े एक संदिग्ध हत्या मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिला शिमला पुलिस ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि 28 फरवरी की सुबह जब जगदीश डेरे पर पहुंचे, तो दोनों कमरे बंद मिले। पहले कमरे में कोई नहीं था, जबकि दूसरे कमरे में धनी राम फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला और उसकी सांस नहीं चल रही थी। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि सुरेश ने रात के दौरान घटना को अंजाम दिया और परिवार सहित फरार हो गया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और FSL जुनगा ने निरीक्षण किया, जबकि DSP ठियोग ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस ने साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच के लिए SIT गठित की। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय पूछताछ और डिजिटल विश्लेषण के आधार पर खुफिया सूचना मिली कि आरोपी शरमला पंचायत के गांव शर्मठू में छिपा है। 1 मार्च को पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया।

– यह मामला ग्राम जराई निवासी जगदीश के बयान पर दर्ज हुआ था। उन्होंने अपने बाग में बने डेरे के दो कमरों में काम के लिए एक नेपाली परिवार को ठहराया हुआ था। परिवार में सुरेश, उसकी पत्नी, तीन बेटियां, दो बेटे और भांजा धनी राम शामिल थे। जिला शिमला पुलिस ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने शराब के नशे में पुरानी रंजिश के चलते एक कृषि उपकरण को हथियार बनाकर धनी राम की हत्या कर दी। मामले में आगे की जांच जारी है। शिमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी को 24 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया गया है, जबकि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *