दो आईपीएस, 10 एचपीएस पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश सरकार ने शनिवार देर शाम को दो आईपीएस और 10 एचपीएस पुलिस अधिकारियों के तबादलों और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती की अधिसूचना में 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी डा. खुशाल चंद शर्मा, जो वर्तमान में सेकेंड आईआरबीएन सकोह, जिला कांगड़ा के कमांडेंट हैं और साथ ही एसटीएफ धर्मशाला जोन के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, डरोह (जिला कांगड़ा) का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ वह आईपीएस अधिकारी सौम्या संबशिवन से यह अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करेंगे। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अशोक रतन जो वर्तमान में जिला कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं, उन्हें सेकेंड़ आईआरबीएन सकोह के कमांडेंट तथा एसटीएफ धर्मशाला जोन के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दो एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 2019 बैच के एचपीएस अधिकारी देवराज जो वर्तमान में मंडी जिला के पधर में उप-मंडल पुलिस अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस मुख्यालय शिमला में उप पुलिस अधीक्षक लीव रिज़र्व के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, 2020 बैच के एचपीएस अधिकारी लोकेंद्र सिंह जो कांगड़ा जिला के पालमपुर में उप-मंडल पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात थे, उन्हें अब उप-मंडल पुलिस अधिकारी, पधर जिला मंडी नियुक्त किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार, दिनेश कुमार को पुलिस अधीक्षक सीआईडी, शिमला से पुलिस अधीक्षक (कल्याण) पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया गया है। वहीं पंकज शर्मा को पुलिस अधीक्षक (कल्याण) से पुलिस अधीक्षक, कारागार एवं सुधार सेवाएं, शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नवदीप सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहरा, पुलिस जिला देहरा भेजा गया है। वहीं प्रमोद चौहान को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। अमर सिंह को प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा से पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस उपाधीक्षक (छुट्टी रिजर्व) लगाया गया है। वहीं, कमल किशोर, को सतर्कता ब्यूरो मुख्यालय से प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा स्थानांतरित किया गया है। कमल किशोर को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय (दक्षिणी रेंज) से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरफ) शिमला में उप पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया हैए जबकि गीतांजलि ठाकुर को पुलिस मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिणी रेंज) शिमला का स्टाफ अधिकारी बनाया गया है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *