PUNJAB DASTAK (पंजाब दस्तक)बड़ी खबर: राजस्थान में अब ‘आबू राज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू, सीएम भजनलाल का ऐतिहासिक फैसला विशेष रिपोर्ट

Spread the love

विशेष रिपोर्ट: सुरेंद्र राणा,जयपुर/राजस्थान: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नया सम्मान देते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माउंट आबू का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर अब ‘आबू राज’ करने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने सदन में स्पष्ट किया कि यह कदम औपनिवेशिक (गुलामी) मानसिकता के प्रतीकों को समाप्त कर प्राचीन और गौरवशाली पहचान को पुनर्जीवित करने के लिए उठाया गया है। अब से इस सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल को ‘आबू राज’ के नाम से ही पहचाना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *