चंडीगढ़ (सुरेंद्र राणा): सेक्टर 17 स्थित टी.एस. सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी के सभागार में JOA स्मार्ट होम के प्रधान और वरिष्ठ साहित्यकार हरप्रीत सिंह ‘प्रीत’ के कहानी संग्रह मन गहरा समुद्र’ का भव्य विमोचन हुआ।
पैट्रोलियम इंडस्ट्री से कलम की गहराई तक का सफर
प्रधान हरप्रीत सिंह ‘प्रीत’ ने लंबे समय तक पैट्रोलियम इंडस्ट्री में वरिष्ठ पदों पर सेवा देने के बाद सेवानिवृत्ति के उपरांत साहित्य सृजन को चुना। उनके शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की प्रबुद्धजनों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि वे समाज के हर छोटे-बड़े कार्य और सोशल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों में व्यक्तिगत रूप से भाग लेते हैं। उनकी इसी निस्वार्थ सेवा भावना को पूरा समाज प्रणाम करता है।
भावुक क्षण और समीक्षा
कार्यक्रम के दौरान लेखक ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी धर्मपत्नी को देते हुए उनके सम्मान में एक मर्मस्पर्शी कविता पढ़ी। समारोह में मौजूद हरप्रीत कौर ने पुस्तक की कहानियों को मानवीय संवेदनाओं का आइना बताया।
गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि सुभाष भास्कर, विशेष अतिथि राजेश और डॉ. रमेश पंडित ‘रोमी’ ने लेखक को बधाई दी। आयोजन में अध्यक्ष अशोक, उपाध्यक्ष नूर, निवेदक अनीता व सुरभि का विशेष मार्गदर्शन रहा। लाइब्रेरी प्रबंधन से नीरज सिंह व नेहा बंसल ने संपूर्ण व्यवस्थाएं संभालीं।
