शिमला नगर निगम ने पेश किया688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट, महिलाओ के लिए माल रोड पर फीडिंग रूम,साइकिल ट्रैक बनाने की घोषणा

Spread the love

https://youtu.be/rYQC4MDrglo?si=OOqrHdlpRmCIiEmM

शिमला,सुरेंद्र राणा: शिमला में कांग्रेस शासित नगर निगम का तीसरा बजट शुक्रवार को पेश हुआ। महापौर सुरेंद्र चौहान ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 688 करोड़ रुपये का सरप्लस बजट पेश किया। जबकि बीते साल यह 188 करोड़ रुपये था। नगर निगम द्वारा कोई नया कर शहरवासियों पर नही लगाया है। बजट में जहां शहर भर में पार्किंग पार्क बनाने की घोषणा की गई वहीं पर शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराए जाएंगे। बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए रिज और मॉल रोड पर फीडिंग रूम बनाए जाएंगे। महापौर ने शिमला शहर में 26 चिन्हित जगहों पर फूड वैन देने की भी घोषणा की, ताकि बेरोजगार महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार मिल सके। इसके अलावा शिमला के कोर एरिया में ई-कार्ट चलाए जाएंगे।

शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक बजट हैंऔर आने वाले समय मे नगर निगम अपने पाव पर खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि बजट में शहर में विकासात्मक कार्यो को प्राथमिकता दी गई है। शहर में पार्क पार्किंग वेलनेसन सेंटर के अलावा ई कार्ट चलाने ओर साइकिल स्टैंड बनाएं जायेगे। भरयाल में सोलर प्लांट लगाया जाएगा। उन्होने कहा कि भाजपा पार्षद राजनीति कर रहे है।मामला कोर्ट में है और भाजपा के ही पार्षद कोर्ट गए है और अब वही कोर्ट के अवमानना कर रहे है। अभी तक कोर्ट का फैसला आया नही है।बजट में भाजपा पार्षदों द्वारा हगांमा किया और बाहर चले गए जबकि उन्हें अंदर रहना चाहिए था। इससे साफ दिखता है कि वे शिमला शहर के लोगो के प्रति कितने गभीर है।

जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *