प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम बारिश और बर्फबारी के आसार।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बर्फबारी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में फिर से छह फरवरी को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं व्यक्त की गई है। नौ फरवरी से राज्य में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस विक्षोभ के प्रभाव से नौ और दस फरवरी को राज्य में फिर से बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दौरान बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावनाएं व्यक्त की गई है। मौसम विभाग शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा। सात और आठ फरवरी को भी राज्य के अधिकांश भागों में मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहा। राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। ऊंचे क्षेत्रों में यह -एक से छह डिग्री, मध्य क्षेत्रों में तीन से 20 डिग्री और निचले क्षेत्रों में 19 से 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *