टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने वैश्विक कारोबारी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। फोब्र्स के अनुसार, एलन मस्क अब 800 अरब डॉलर से अधिक की नेटवर्थ हासिल करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। यह रिकॉर्ड उनके रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एक्सएआई के हालिया विलय के बाद बना है।स्पेसएक्स और एक्सएआई के इस मर्जर में संयुक्त इकाई का मूल्यांकन करीब 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंका गया है। इस डील के बाद एलन मस्क की व्यक्तिगत संपत्ति में एक दिन में लगभग 84 अरब डॉलर (7 लाख करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी हुई और उनकी कुल नेटवर्थ बढक़र करीब 852 अरब डॉलर (करीब 77 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई। सिर्फ चार महीने में मस्क की नेटवर्थ 70 फभ्सदी बढ़ गई है। अक्तूबर, 2025 में यह 500 बिलियन डॉलर पर पहुंची थी। अब उनकी नेटवर्थ पाक, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की जीडीपी से ज्यादा है। ये भारत के टॉप 40 सबसे अमीरों की कुल वेल्थ से भी ज्यादा है।
टॉप-5 में ये 1. एलन मस्क2. लैरी पेज3. सर्गी ब्रिन4. जेफ बेजोस5. मार्क जुकरबर्ग
