शिमला, सुरेन्द्र राणा; हिमाचल प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सचिवालय में रिक्त पड़े पदों को भरने का मुद्दा उठाया। संघ के प्रधान टेक शर्मा ने बताया कि सचिवालय में 170 से अधिक पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।संघ की ओर से 100 फ्राश-कम-चौकीदार-कम-माली (FCM) के पदों को दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरने की मांग रखी गई। साथ ही यह भी कहा गया कि सचिवालय में आउटसोर्स माध्यम से भर्ती किए जाने की चर्चाएं चल रही हैं, जिसका समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विरोध करते हैं, क्योंकि इससे चतुर्थ श्रेणी कैडर पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।मुख्यमंत्री ने इस पर आश्वासन दिया कि 50 पद सचिवालय को दिए जाएंगे और वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति देने के विषय में भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव लाने को कहा गया है।अब देखने वाली बात यह होगी कि शेष 100 FCM के पद दैनिक वेतन पर भरे जाते हैं या आउटसोर्स माध्यम से।
