AICC का नैशनल टेलेंट हंट कार्यक्रम, हिमाचल में दो दिन पार्टी प्रवक्ता और मीडिया कॉर्डिनेटर बनने के लिए इंटरव्यू सेशन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से चलाए जा रहे नैशनल टेलेंट हंट कार्यक्रम के तहत पार्टी युवाओं को प्रवक्ता और मीडिया कॉर्डिनेटर बनने का मौका दे रही है. इस कार्यक्रम के तहत हिमाचल में आज और कल दो दिन के लिए आवेदकों के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं. इसके लिए AICC प्रवक्ता चरनजीत सिंह सपरा शिमला पहुंचे. सपरा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इंटरव्यू के बाद योग्यता के आधार पर कांग्रेस पार्टी युवाओं को प्रवक्ता और मीडिया कॉर्डिनेटर बनने का मौका देगी. शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए चरनजीत सिंह सपरा ने बताया कि इंटरव्यू में शॉर्टलिस्ट होने वाले लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता और मीडिया कॉर्डिनेटर के रूप में मौका दिया जाएगा। सपरा ने बताया कि नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया कॉर्डिनेटर हिमाचल में कई अच्छे वक्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर मौका देंगे। उन्होंने बताया कि आज 42 लोगों के इंटरव्यू लिए गए हैं और कल फिर आवेदकों के इंटरव्यू होंगे। सपरा ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए हिमाचल प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आवेदक पहुंचे हैं और इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *