केंद्रीय बजट की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने की सराहना

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट को भारतीय जनता पार्टी ने विकसित भारत 2047 की दिशा में एक सशक्त कदम बताया है भाजपा के शिमला जिला मुख्यालय दीप कमल में प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल ने कहा कि समाज के हर वर्ष के कल्याण के लिए य़ह मोदी सरकार का बजट हैं . इसमे 7 %ग्रोथ रेट के साथ य़ह देश के आर्थिक ग्रोथ की पहल है जो विकसित भारत-2047 के उद्देश्य को पूरा करता है . किसान , बागवान , युवा और महिला के कल्याण का और सबका साथ सबका विकास सोच का बजट है.उन्होंने बताया कि रोजगार के सृजन की अपार सम्भावनाएं- एमएसएमई, निर्यात और खादी व फार्मा उद्योग में बनी है जिसे बजट में प्राथमिकता मिली है. फार्मा उत्पादकता में हिमाचल अग्रणी है तो जरूर हिमाचल को बड़ा लाभ मिलेगा. पर्यटन मे हिमाचल के ट्रेकिंग और हाईकिग का विस्तार करने का प्रावधान बजट में है जो हिमाचल मे पर्यटन को बढ़ावा देगा. बिंदल ने कहा कि 16 वा वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकृति किया गया है अनुदान के रूप मे राज्यों को राशि का प्रावधान है जिसका लाभ हिमाचल को भी मिलेगा . हिमाचल को विभिन्न क्षेत्रों में बजट का बड़ा हिस्सा प्राप्त हुआ.इस बजट से भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप मे उभरता नजर आ रहा है.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा किजयराम ठाकुर एनडीए सरकार का लगातार 13वा बजट है जिससे भारत की आर्थिकी विश्व मानचित्र पर 4th स्थान पर है. 2047 मे भारत विकसित राष्ट्र के रूप मे स्थापित हो उसे बजट में दिशा मिली है. जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता मिली है . बायो फार्मा शक्ति प्रोजेक्ट से हिमाचल की फार्मा इंडस्ट्री को भी लाभ मिलेगा . सेमी कन्डक्टर 2.0 भी देश के लिय बड़ा कदम सिद्ध होगी. सबसे बड़ा लाभ लोगों को केंसर, और अन्य बीमारियों की दवाओं में टैक्स कमी का लाभ मिलेगा. राज्यों के लिए टैक्स शेयर में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी से हिमाचल को आर्थिक सहायता होगी .आपदा के लिए बजट बढ़ाने से हिमाचल को भी लाभ मिलेगा. पर्यटन के क्षेत्र में लाभ रहेगा. शी मार्ट का बजट में जिक्र है जो हिमाचल को लाभान्वित होगी. जल जीवन मिशन मे बढ़ोतरी भी बड़ी ख़बर है. उन्होंने कहा कि मनरेगा की नयी स्कीम मे vb- gram g में बड़ी बढ़ोतरी लोगों को लाभान्वित करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *