न्यूज़ीलैंड से सेब आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने समेत 14 मांगों को लेकर किसानों ने घेरा राज्य सचिवालय

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश किसान मंच और सेब उत्पादक संघ के बैनर तले आज सेंकड़ो किसान बागवानो ने राज्य सचिवालय का घेराव किया। बागवानो का मार्च टोलैंड से शुरू हुआ जो छोटा शिमला सचिवालय तक चला।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने FRA को प्रभावी ढंग से लागू करने समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सचिवालय के बाहर चक्का जाम किया।हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष कुलदीप तंवर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार देश और हिमाचल प्रदेश के गरीब किसानों की परवाह नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन लगातार पहले भी करते आये हैँ।उन्होंने बताया कि किसान 14 सूत्रीय मांग पत्र लेकर सचिवालय पहुंचे हैं। प्रदेश में दूध का समर्थन मूल्य तय होने के बावजूद उसका लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर बंद करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि किसान बिजली के बढ़ते बिल चुकाने में असमर्थ हैं।MIS के तहत मिलने वाली 1500 करोड़ रुपये की राशि बंद होने पर उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार दोनों को जिम्मेदार ठहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *