शिमला, सुरेन्द्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि आने वाले समय में राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा। हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों की परस्पर विरोधी बयानबाजी के बीच सीएम का यह बयान आया है।
शनिवार को नई दिल्ली से शिमला पहुंचने के बाद पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में बदलाव करने की बात कही। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आने वाले समय में सरकार कई प्रकार की योजनाएं भी लेकर आएगी।
