विदेश: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर अब पूरी दुनिया को एक नई धमकी दे दी है। ट्रंप ने कहा है कि सभी देशों को ग्रीनलैंड पर कब्जे की अमरीकी योजना का साथ देना होगा। ऐसे देश जो इस मुद्दे पर अमरीका के साथ नहीं देंगे, उन पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जे से जुड़ी बयानबाजी में यह सबसे नया कमेंट है। पहली बार उन्होंने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर टैरिफ का जिक्र अपने बयान में किया है। ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि ग्रीनलैंड पर अमरीका का नियंत्रण होना चाहिए, क्योंकि यह उनके देश की सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। डेनमार्क, ग्रीनलैंड और यूरोप के ज्यादातर देश अमरीका की इस योजना के विरोध में हैं। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जो देश ग्रीनलैंड पर कब्जे के उनके प्लान का समर्थन नहीं करेंगे, वह उन पर सजा के तौर पर नए टैरिफ लगा सकते हैं।
