पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले का जयराम ठाकुर ने किया स्वागत

Spread the love

मंडी, काजल: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में हाथ में संविधान की किताब लेकर “संविधान बचाओ” का ढोंग करती है, लेकिन जहां मौका मिलता है वहां संविधान की धज्जियां उड़ाने से पीछे नहीं हटती। हिमाचल प्रदेश में ग्राम पंचायत, नगर निगम और नगर निकायों के चुनावों को लेकर सरकार जिस तरह की मनमानी पर उतरी हुई है, उससे साफ है कि उसे न तो कानून की चिंता है और न ही संविधान की।जयराम ठाकुर ने कहा कि आज न्यायालय के फैसले पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया और भी हास्यास्पद रही। उन्होंने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट का हवाला देकर न्यायालय के फैसले पर ही सवाल उठाए, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। आपदा प्रभावितों के बीच आपदा राहत के पैसों से जश्न मनाने वालों को इस तरह की बातें शोभा नहीं देतीं।उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर माननीय उच्च न्यायालय का आज का फैसला बेहद अहम है और भारतीय जनता पार्टी इस फैसले का स्वागत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *