शिमला, सुरेंद्र राणा:प्रदेशकार की नीतियों और शिमला शहर के लोगों की समस्याओं को लेकर आज भाजपा जिला शिमला ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान चलाकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
शिमला शहर से भाजपा प्रत्याशी रहे संजय सूद ने कहा कि शिमला शहर की हालत काफी बेहतर हो गई है।आईजीएमसी से कार्डियोलॉजी ओर अन्य विभागों को चमियाना शिफ्ट किया गया है। पूरे प्रदेश से शिमला आने वाले लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला में 24 घंटे पानी की स्कीम के लिए वर्ल्ड बैंक से 587 करोड़ दिया है लेकिन प्रदेश सरकार ने 250 करोड़ रिलीज किया है बाकी का पैसा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि SJPNL इसके लिए सौ करोड़ का लोन ले रही है इसका बोझ भी शिमला की जनता पर पड़ेगा। संजय सूद ने कहा कि स्थानीय विधायक की भूमिका नगण्य हैं। कोई भी जनता से जुड़ा मुद्दा नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला से बड़े कार्यालयों को शिफ्ट किया जा रहा है। जिससे स्थानीय कारोबारी और लोगों को नुकसान हो रहा है शिमला के ऐतिहासिक महत्व को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। शिमला से चुनाव लड़ते हैं ऐसे में यहां के मसलों को उठाने उनका कर्तव्य है। ऐसे में यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
