Winter Session: सीएम बोले- प्राकृतिक खेती योजना में ऊना का आलू खरीदेंगे, हमीरपुर में बनेंगे मसाले

Spread the love

धर्मशाला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में अब प्राकृतिक खेती योजना में ऊना के आलू की भी खरीद होगी। हमीरपुर में मसाले तैयार किए जाएंगे। प्रश्नकाल के दौरान विधायक बिक्रम सिंह, सुखराम और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना में स्वां के चैनलाइजेशन के बाद आलू उत्पादन बढ़ा है। हमीरपुर में स्पाइस बोर्ड कार्यालय खोलने की बात चल रही है। देश के गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी इस योजना की तारीफ की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती योजना को सरकार ने अब रोजगार की दृष्टि से जोड़ा है। इस पहल से कृषि छोड़ने वाले लोग लौटने लगे हैं। प्राकृतिक खेती पर एमएसपी लागू करने वाला प्रदेश देश का पहला राज्य है। 90 रुपये में एक किलो कच्ची हल्दी खरीदी जा रही है। कच्ची हल्की उगाने में मेहनत कम होती है। अब मसाले बनाने के बारे में सरकार विचार कर रही है। स्पाइस बोर्ड से चर्चा जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *