ऊना में विदेश भेजने के नाम पर युवकों से ठगे 14 लाख, दस्तावेज फर्जी होने पर दिल्ली एयरपोर्ट से वापस लौटाए

Spread the love

ऊना: युवाओं से कीनिया भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला सहित तीन एजेंट ने सभी सात युवाओं से 14 लाख रुपए ले लिए, लेकिन जब उक्त युवक दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो गलत दस्तावेज होने पर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। अब रामपाल निवासी ट्रीम्बला (जिला मंडी) सहित अन्य छह युवकों ने ऊना पुलिस थाना में अपनी शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस के पास दी तहरीर में रामपाल निवासी ट्रीम्बला ने बताया कि उसने व छह अन्य युवाओं ने हमीरपुर रोड बरनोह की एक महिला व दो व्यक्तियों को कीनिया भेजने के लिए पैसे दिए थे।

उक्त लोगों ने सभी से दो-दो लाख रुपए लिए थे। उक्त लोगों ने इन्हें गलत वीजा व टिकट देकर दिल्ली भेज दिया। जब ये सभी लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो दस्तावेज चैकिंग के दौरान इन्हें अंदर नहीं जाने दिया। एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस के पास सात लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *