विनय कुमार आज संभालेंगे हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन ने अपने नए प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज इस समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री, निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सह-प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी, मंत्री मंडल के सभी सदस्य, सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस के सभी विधायक, बोर्डों निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता इस स्वागत समारोह में शामिल होंगे।प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार रह रविवार दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के सभी नेता स्वागत समारोह में विनय कुमार को इस पद पर आसीन करेंगे। नए अध्यक्ष का कांग्रेस कार्यकर्ता परवाणू से शिमला तक स्वागत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *