धर्मशाला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा विंटर सेशन के तीसरे की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर रोष रैली निकाली। भाजपा विधायकों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया।कांग्रेस विधायक दल ने पीएम मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपए का पैकेज नहीं मिलने पर आक्रोश रैली निकाली। प्रधानमंत्री मोदी ने पौन दो महीने पहले हिमाचल आकर स्पेशल
पैकेज की घोषणा की थी। मगर अब तक इसे जारी नहीं किया गया। इससे नाराज कांग्रेस विधायकों ने आज तपोवन धर्मशाला में प्रदर्शन किया।वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान, बकाया एरियर और डीए नहीं दे रही। रिटायर कर्मचारियों को पेंशन और उनके देय वित्तीय लाभ नहीं दिए जा रहे। इससे कर्मचारी और पेंशनर मायूस है।
