बिलासपुर: बिलासपुर में ईवीएम सिक्योरिटी लैप्स (सूरक्षा चूक) मामले की न्यायिक जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जांच अधिकारी एडीसी ओमकांत ठाकुर ने अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को प्रेषित की, जिसके बाद उपायुक्त द्वारा यह रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग को भेज दी गई है। इस रिपोर्ट में सिक्योरिटी लैप्स की बात सामने नहीं आई है। पुलिस व होमगार्ड कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे, जबकि ऑफ ड्यूटी गार्द में से कुछ जवान मौके पर नहीं पाए गए थे, जिसके चलते उन्हें सस्पेंड किया गया। अब यह भी जांच का विषय बन गया है कि आखिरकार जब स्ट्रांग रूम में जवान तैनात थे, तो फिर ऑफ ड्यूटी गार्द पर गाज गिराने की क्या नौबत आन पड़ी। उपायुक्त इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और हर तकनीकी पहलू को खुद भी देख रहे हैं।
