शिमला, सुरेन्द्र राणा:सुक्खू सरकार ने शिमला जिला के चौपाल के रहने वाले कांग्रेस नेता सुरेन्द्र शर्मा को हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण( HPMC) का उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने आज शिमला में अपना कार्यभार संभाल लिया है और HPMC द्वारा ग्रामीण रोजगार और अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही है।
सुरेंद्र शर्मा ने नियुक्ति के लिए सरकार व कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि HPMC को आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। HPMC किसानों बागवानों से जुड़ा हुआ निगम है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कार्य किया जाएगा जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जल्द ही HPMC के अधिकारियों के साथ बैठ कर चल रहे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना भी बनाई जाएगी।
