तीन साल बाद सरकार में ताजपोशियां, मंडी को मिले दो पद, लाल सिंह कौशल एससी-एसटी कारपोरेशन के चेयरमैन, शशि शर्मा…पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के बोर्ड निगमों में कई नियुक्तियां एक साथ की हैं। इनमें मंडी जिला को एक साथ दो पद मिले हैं। सेवा दल के अनुराग शर्मा को एचपीएसआईडीसी में नियुक्ति देने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुछ और निगम एवं बोर्ड में नियुक्तियां की हैं। चौपाल के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा को एचपीएमसी में वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह पद लंबे अरसे से खाली था। सुरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र सूरत राम चौपाल के सरैन गांव के रहने वाले हैं और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। वह अमेठी और रायबरेगी में राहुल और प्रियंका गांधी के लिए चुनाव का प्रबंधन संभाल चुके हैं। मंडी जिला के नेरचौक निवासी शशि शर्मा पुत्र तिलक राज शर्मा को हिमाचल प्रदेश वॉटर मैनेजमेंट बोर्ड में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति संबंधी बाकी शर्तें बाद में जारी होंगी। मंडी से दूसरी नियुक्ति लाल सिंह कौशल की हुई है। मंडी जिला के बल्ह के रहने वाले लाल सिंह कौशल को हिमाचल प्रदेश एससी एंड एसटी डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी की ओर से जारी आदेशों के तहत पहले लाल सिंह कौशल को नॉन ऑफिसियल डायरेक्टर नियुक्त किया और उसके बाद अध्यक्ष पद पर तैनाती के आदेश हुए। यह मंडी जिला से होने वाली दूसरी नियुक्ति है। एक अन्य नियुक्ति के तहत युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रोहडू के छतर सिंह ठाकुर को अब हिमाचल प्रदेश स्टेट यूथ बोर्ड में वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। वह रोहडू के अढ़ाल गाव के रहने वाले हैं। राज्य सरकार ने एक अन्य आदेश के तहत महिला आयोग में भी दो नए मेंबर लगाए हैं। महिला आयोग में चेयरपर्सन के पद पर विद्या नेगी की नियुक्ति पहले हो चुकी है। अब दो गैर सरकारी सदस्यों के तौर पर नादौन के कश्मीर गांव के डा. राज धीमान और ऊना जिला के गगरेट से सरोज शर्मा की नियुक्ति की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *