पवित्र शहरों में चलेंगे फ्री बस-रिक्शा, 350वें शहीदी शताब्दी कार्यक्रम में बोले सीएम भगवंत मान

Spread the love

श्रीआनंदपुर साहिब: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि तीन पवित्र शहरों में फ्री मिनी बस, ऑटो और रिक्शा चलेंगे। इन शहरों में अमृतसर (वाल्ड सिटी), तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब शामिल हैं। इसके अलावा श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर वल्र्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी, जिसका सिलेबस लोगों की राय लेकर तय किया जाएगा। वहीं श्री आनंदपुर साहिब में नई हेरिटेज स्ट्रीट विकसित की जाएगी, जिससे शहर की संस्कृति और ऐतिहासिक महत्त्व को आधुनिक सुविधाओं के साथ पेश किया जा सके।

मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी की 350वें शहीदी शताब्दी के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चरन गंगा स्टेडियम को मॉडर्न सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा और शहर की सरकारी दुकानों को एक समान लुक में विकसित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *