शिमला जिला की दिशा की बैठक में PWD अधिकारी नदारद, सांसद ने जताई नाराज़गी, कारण बताओ नोटिस जारी करने के उपायुक्त को निर्देश

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं को लेकर आज शिमला में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (DISHA) की बैठक की सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई जिसमें योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी नदारद रहे जिसको लेकर सांसद ने नाराजगी जाहिर की और उपायुक्त को इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार से लोक निर्माण विभाग को भरपूर पैसा दिया जा रहा है।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण 4 में भी लगभग 2200 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं लेकिन PMGSY 1 और 2 की सड़कें भी अभी तक पूरी नहीं हुई है। ऐसे में अधिकारियों की जवाबदेही बनती है । आज भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बैठक में नहीं आए हैं ऐसे में इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के उपायुक्त को निर्देश दिए गए हैं। बैठक का मकसद केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने का है और सभी योजनाओं की समीक्षा की गई है। वहीं इस दौरान पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सांसद सुरेश कश्यप ने सुक्खू सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार नगर निकाय और पंचायत चुनाव से भाग रही है।डिजास्टर का हवाला देकर सरकार चुनाव नहीं करना चाहती है लेकिन दूसरी तरफ जशन मनाने का कार्यक्रम रखा गया है।मंडी जहां सबसे ज्यादा आपदा में नुकसान हुआ है वहां पर सुक्खू सरकार लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जा रही है जबकि 3 साल में सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया। केंद्र से मिल रहे पैसे से सुक्खू सरकार चेक बांट कर वाह वाही लूटने का कार्य किया जा रहा है जिससे जनता बखूबी वाकिफ है। अगर आपदा के तीन महीने बाद भी सड़के बंद है तो इन्हें खोलने का कार्य भी सरकार का है।स्कूली बच्चे कैसे स्कूल जा रहे हैं। जश्न के लिए भी सरकार ने बसें एडवांस बुक कर दी है ऐसे में पंचायत चुनाव को टालने का क्यों सरकार प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *